Google Tag Manager

Search Library Soup

Loading

Thursday, May 17, 2012

दारुल उलूम की लाइब्रेरी में विभिन्न धर्मों के ग्रंथों का संगम

देवबंद। लगभग डेढ़ सौ पूर्व स्थापित विश्व प्रसिद्ध इदारा दारुल उलूम देवबंद इस्लामिक शिक्षा और फतवों के कारण तो विश्वभर में मशहूर है ही, यहां का पुस्तकालय भी अपनी अलग पहचान रखता है। यहां विभिन्न प्रांतों की लगभग 16 भाषाओं में करीब 1 लाख 50 हजार 220 पुस्तकें मौजूद हैं, जिसमें मुहम्मद साहब के खत और औरंगजेब के हाथ से लिखे कुरान से लेकर श्रीमद्भागवत गीता और मनु स्मृति तक शामिल हैं। 
विश्व प्रसिद्ध दारुल उलूम देवबंद का पुस्तकालय में भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने वाले कई सौ वर्ष पुराने हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई धर्म के ग्रंथ भी संजोकर रखे गए हैं। दारुल उलूम की स्थापना के कुछ सालों बाद ही यहां स्थापित हुए पुस्तकालय में मुहम्मद साहब द्वारा उस दौर के विभिन्न बादशाहों को बिना नुकते की अरबी में लिखे गए खत, जिन पर रसूल अल्लाह की अंगूठी की मुहर लगी है से लेकर 1069 हिजरी मुताबिक वर्ष 1762 यानि करीब 250 साल पूर्व हजरत औरंगजेब द्वारा लिखित कुरआन-ए-करीम भी मौजूद है। यही नहीं यहां श्रीमद्भागवत गीता (संस्कृत), वाल्मीकि रामायण (उर्दू), कुरआन मजीद (हिंदी, अरबी, उर्दू, इंग्लिश), बाइबल (इंग्लिश), गुरुग्रंथ साहिब (गुरुमुखी) के अलावा ऋग्वेद (संस्कृत), यजुर्वेद (संस्कृत), शाम वेद (संस्कृत) अथर्व वेद (संस्कृत) के साथ ही मनु स्मृति (हिंदी) और विष्णु स्मृति (संस्कृत) भी है। पुस्तकालय के इंचार्ज मौलाना शमीम अहमद लखीमपुरी ने बताया कि पुस्तकालय में अरबी, उर्दू, फारसी, हिंदी, अंग्रेजी, तमिल, कश्मीरी, उड़िया, केरला, संस्कृत, इंग्लिश, तेलगू और सिंधी समेत 16 भाषाओं में पुस्तकें हैं। कई सौ वर्ष पुरानी धार्मिक पुस्तकों को बड़ा संभालकर रखा गया है। प्रतिदिन इनकी देखरेख करने का काम किया जाता है, क्योंकि पुरानी पुस्तकें होने के चलते यह बहुत नाजुक हो चुकी हैं। किसी प्रकार की लापरवाही इनके खराब होने का कारण बन सकती हैं।
source: Amar Ujala

बस एक क्लिक पर आपके सामने होगी दुनियाभर की लाइब्रेरी!



कोटा.एक क्लिक करो और दुनिया की किसी भी लाइब्रेरी में उपलब्ध पत्र-पत्रिकाएं व दुर्लभ पुस्तकें आपके सामने। कोटा के राजकीय सार्वजनिक मंडल पुस्तकालय में दो माह बाद मिलने लगेगी मुफ्त में यह सुविधा। इससे शोधार्थी छात्रों को अपनी रिसर्च के लिए संदर्भ जुटाने का फायदा मिलेगा वहीं आम नागरिक भी इसका लाभ उठा सकेंगे।

अभी यूआईटी कार्यालय परिसर में चल रहा मंडल पुस्तकालय सीएडी कॉलोनी में निर्माणाधीन अपने भवन में शिफ्ट होने के बाद वहां ग्लोबल विलेज लाइब्रेरी की यह सुविधा उपलब्ध होने लगेगी। पुस्तकालय में इसके लिए अलग से कक्ष होगा। वहां पुस्तकालय में उपलब्ध किताबों के साथ ही देश-विदेश की ई-लाइब्रेरी की पुस्तकें भी इंटरनेट पर मुहैया हो सकेंगी।

कई पुरानी व नई पुस्तकें शोधार्थी छात्रों और ज्ञान अर्जित करने वाले लोगों को निशुल्क पढ़ने को मिलेंगी। साथ ही कोई भी नई पुस्तक छपने के तत्काल बाद पढ़ने को मिल सकेगी। दुनिया के विभिन्न क्षेत्रों में जो भी समसामयिक घटनाएं-हलचल होती है, उसकी जानकारी मिल सकेगी। कोटा संभाग में मंडल पुस्तकालय पहली लाइब्रेरी होगी जहां यह सुविधा उपलब्ध मिलेगी।

मंडल पुस्तकालय को इलेक्ट्रोनिक नॉलेज सेंटर बनाने के लिए पांच लाख रुपए लागत के प्रोजेक्ट को मंजूरी मिल चुकी है। राजाराम मोहनराय पुस्तकालय कोलकाता के सहयोग से यह सुविधा मिलेगी। इसके लिए मंडल पुस्तकालय में दस कंप्यूटर लगाए जाएंगे और सर्वर होगा। इस लाइब्रेरी में उपलब्ध सारी पुस्तकें भी कंप्यूटराइज्ड हो जाएंगी। पुस्तकों के लेन-देन का सिस्टम भी कंप्यूटराइज्ड हो जाएगा।

मंडल पुस्तकालय प्रभारी दीपक श्रीवास्तव के मुताबिक दो माह बाद लाइब्रेरी में ये सुविधाएं मिलने लगेगी। नए भवन में आडीटोरियम होगा जिसमें वीडियो कांफ्रेंसिंग सुविधा होगी।

Source: Dainik Bhaskar

इंटरनेट के जमाने ने किताबों से रुसवा किया


करती हैं बातें, बीते जमानों की 
दुनिया की, इंसानों की
आज की कल की, एक एक पल की
खुशियों की, गमों की, फूलों की, बमों की
जीत की, हार की, प्यार की, मार की 
क्या तुम नहीं सुनोगे इन किताबों की बातें 


इटावा। सफदर हाशमी साहब ने किताबों पर लिखी इस कविता में पूरी दुनिया को समेट दिया था। शायद वे यही कहना चाहते थे कि किताबें हैं तो सब कुछ है। पर अब देखने की प्रवृत्ति ने पढ़ने के रुझान को मानों दबाकर रख दिया है। इंटरनेट के जमाने ने लोगों को किताबों से रुसवा कर दिया। लाइब्रेरियों में पाठकों की कभी भरमार हुआ करती थी। अब जैसे अकाल सा पड़ गया है। राजकीय जिला पुस्तकालय को ही लें। यहां पाठकों के रुझान के सिवा वह सब कुछ मुहैया है। कभी दर्जनों की भीड़ रहती थी अब महज 15-20 लोग ही आते हैं।
संसाधन जुटाने में कोई कसर बाकी नहीं
जिला लाइब्रेरी में पुस्तकों के शौकीनों की सुविधाओं का पूरा ख्याल रखा गया है। बिजली चली जाए तो जेनरेटर की व्यवस्था है। पीने के पानी के लिए वाटर कूलर और सबमर्सिबल पंप लगा है। पाठकों के लिए कूलर लगा है। रिजल्ट देखना हो तो इंटरनेट की सुविधा के साथ चार कंप्यूटर रखे हैं। रंगीन टीवी और उसके साथ डीवीडी भी उपलब्ध है।
31 हजार पुस्तकों का जखीरा
लाइब्रेरी की शोभा पुस्तकों और पाठकों से होती है। जिला लाइब्रेरी में 31 हजार पुस्तकें तो शोभा बढ़ाती नजर आती हैं, लेकिन यह शोभा पाठकों के न होने से फीकी पड़ जाती है। यहां बैंक आदि कंप्टीशन की तैयारी के लिए छात्रों के विषय उपयोगी किताबें हैं तो बुर्जगों को ध्यान रखते हुए धार्मिक पुस्तकें भी रखी गई हैं। महिलाआें और बच्चों के लिए भी पढ़ने योग्य काफी मैटेरियल है। चिल्ड्रन कार्नर में कार्टून किताबें भरी पड़ी हैं।
जबकि पाठकों की हकीकत यह है
अब अगर यहां आने वाले पाठकों की हकीकत जाने तो जुटाए गए यह संसाधन बेमानी से लगने लगते हैं। सुबह 10 से शाम 5 बजे तक खुलने वाले इस पुस्तकालय में बुधवार को दोपहर करीब एक बजे तक 8 पाठक पहुंचे थे। मुख्य स्टडी हाल में दो लोग अखबार पढ़ते मिले। इसके बाद एक दो लोग किताबों की अदला बदली के लिए पहुंचते रहे। यहां आए प्राइवेट टीचर ब्रजनीश कुमार शर्मा इस पुस्तकालय के सदस्य भी हैं। बताते हैं कि जब समय मिल जाता है, चले आते हैं। साथ बैठे प्राइवेट कंपनी में कार्यरत अरविंद कुमार श्रीवास्तव सिर्फ अखबार पढ़ने आए थे। वह यहां के सदस्य भी नहीं है। ऐसे ही ग्रेजुएट छात्र अरुण कुशवाह अपनी बहन वंदना के साथ यहां पहुंचे। दोनों को कंप्टीशन तैयारी से जुड़ी किताबें चाहिए थी। अरुण भी यहां के सदस्य हैं। रिजनिंग आदि की चार किताबें खुद ढूंढी और लेकर चले गए। अरुण के मुताबिक विगत 8 माह से जुड़े हैं।
514 पंजीकृत सदस्य है यहां
जिला पुस्तकालय में कुल 514 पंजीकृत सदस्य है। यह संख्या दर्शाती है कि 5 लाख की आबादी वाले इस शहर में महज पांच सौ लोगों में पढ़ने के लिए लाइब्रेरी जाने की रुचि है। पुस्तकालयाध्यक्ष केबी दोहरे व प्रचारक राकेश पांडेय खुद पाठकों में इस अरुचि को लेकर चिंता करते दिखते है। वह कहते है कि सदस्यता शुल्क भी अधिक नहीं है। बच्चों के लिए सुरक्षित निधि 500 व बड़ों के लिए एक हजार रुपए निर्धारित है। 50 रुपए वार्षिक शुल्क है। एक माह तक इश्यू किताब पढ़ी जा सकती है। कंप्यूटर पर रिजल्ट एवं नौकरी आदि से जुड़ी जानकारी इंटरनेट पर देखी जा सकती है। यह सब कुछ निशुल्क है।
पुस्तक मेला लगे तो मिले फायदा
सेवानिवृत्त साहित्य प्रेमी सुरेश चंद्र द्विवेदी मानते हैं कि पाठकों की रुचि बढ़ाने के लिए भागीरथी प्रयत्न जरूरी हैं। पुस्तक मेले समय-समय पर आयोजित हों, जिसमेें आने वालों को पुस्तकालय का महत्व बताया जाए।
Source: Amar Ujala

रणदीप सुरजेवाला ने किया पुस्तकालय का लोकार्पण

कैथल, जागरण संवाद केंद्र :
लोक निर्माण मंत्री रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा है कि स्वामी विवेकानंद पुस्तकालय के स्थापना से यह क्षेत्र ज्ञान, विज्ञान और अध्यात्म के केंद्र के रूप में उभरेगा। इसके शुरू होने से जहा बाल गोपालों को ज्ञान अर्जित करने की जगह मिलेगी, वहीं शहर के बीचों-बीच स्थित होने से नगर के हर हिस्से के लोग इससे लाभान्वित हो सकेंगे।
सुरजेवाला सोमवार को जवाहर पार्क में स्थित नवनिर्मित स्वामी विवेकानंद पुस्तकालय को लोकार्पित करने के उपरात उपस्थितगण से मुखातिब थे। इस मौके पर किसान खेत मजदूर काग्रेस के अध्यक्ष शमशेर सिंह सुरजेवाला भी मौजूद थे।
सुरजेवाला ने कहा कि एक करोड़ 27 लाख रुपये की लागत से बनकर तैयार हुए इस पुस्तकालय के भूमि तल और प्रथम तल पर विभिन्न कक्षों का निर्माण किया गया है। प्रथम तल पर जिला प्रशासन द्वारा एक कंप्यूटर सेंटर बनाया जाएगा, जिसमें गरीब बच्चे नि:शुल्क कंप्यूटर की शिक्षा ग्रहण कर सकेंगे।
उन्होंने बताया कि लगभग 15 हजार पुस्तकें इस पुस्तकालय में उपलब्ध है। शीघ्र ही इस पुस्तकालय को स्वामी विवेकानंद की शिक्षाओं के अनुरूप अलग-अलग विषयों की पुस्तकों व अन्य जरूरी साजो समान से लैस कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस लाईब्रेरी भवन के भूमि तल पर लाईब्रेरियन रूम, रीडिग हाल, स्टेकिंग हाल, स्टोर तथा महिला व पुरूष शौचालयों का निर्माण किया गया है। प्रथम तल पर लाईब्रेरियन रूम के साथ-साथ बच्चों के लिए स्टडी रूम, बाल गोपालों को ज्ञानवर्धक फिल्में दिखाने के दृष्टिगत आडियो विजुवल रूम, कंप्यूटर रूम, टीवी रूम, सर्वर रूम तथा स्टोर के साथ महिला व पुरूष शौचालय का निर्माण भी किया गया है।
उन्होंने कहा कि इस पुस्तकालय का संचालन नगर परिषद द्वारा किया जाना है, जबकि इसके संचालन में नगर के प्रबुद्ध व्यक्तियों की एक समिति भी पूरी तरह से मदद करेगी। नाथी राम, भारत विकास परिषद के अध्यक्ष डा. जेसी मनोचा, जयपाल मान, सतीश क्योड़किया तथा नगर पार्षद सुभाष जवाहरा पुस्तकालय के संचालन में मदद करेंगे। इस अवसर पर उपायुक्त चंद्रशेखर, दिलबाग मोर, बहादुर सैनी, डा. श्याम साहनी, रामनिवास मित्तल, दरबारा नैन, डा. जगमोहन कालड़ा, बसंत जैन, रणबीर सैनी, सुरेद्र राझा एडवोकेट आदि उपस्थित थे।
Source: Dainik Jagran

पुस्तकालयों को है मसीहा का इंतजार


पुस्तकालयों को है मसीहा का इंतजार
गोड्डा, निप्र : झारखंड गठन के ग्यारह साल बाद भी जिले के पुस्तकालयों की स्थिति बद से बदतर हो गयी है। अगर समय रहते इसकी सुधि नहीं ली गयी तो वह दिन दूर नहीं जब पुस्तकालय अतीत में तब्दील हो जायेंगे।
क्या कहते है बुद्धिजीवी
प्रख्यात समालोचक डॉ. श्यामाचरण घोष ने स्थानीय केन्द्रीय पुस्तकालय की दुर्दशा पर कहा कि इस पुस्तकालय के स्थापना काल से लेकर पंजीकृत कराने व सजाने संवारने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। प्रमुख केन्द्र होने के बावजूद जन प्रतिनिधियों व प्रशासनिक पदाधिकारियों के नकारात्मक रवैया के कारण यह व्यवस्था विहीन हो गई। पुस्तकाध्यक्ष को वेतन नहीं मिलने के कारण हाल में ही काल कवलित हो गये हैं। वहीं कोरका गांव के दीपनारायण साह बताते हैं कि ग्रामीण क्षेत्रों में किसी प्रकार का आवंटन प्राप्त नहीं होने की स्थिति में भवन के साथ अच्छी पुस्तकें भी गायब हो रही हैं। महेशपुर के रवीन्द्र कुमार झा का कहना है कि राज्य गठन के बाद लोगों को उम्मीदें जगी थीं। कुछ चमत्कार नहीं होने के कारण उनकी अरमानों पर पानी फिर गया। प्रशासनिक उदासीनता के कारण पुस्तकालय अतिक्रमण का शिकार हो गया है। अगर समय रहते इस ओर ध्यान नहीं दिया गया तो वह समय दूर नहीं जब पुस्तकालयों का अस्तित्व खत्म हो जायेगा।
जिले के मान्यता प्राप्त पुस्तकालय
संतालपरगना प्रमंडल के सभी छह जिले में मान्यता प्राप्त पुस्तकालय या तो विलुप्त हो चुके हैं या फिर अस्मिता के लिए संघर्ष कर रहे हैं। आजादी के बाद तत्कालीन संतालपरगना जिले के 67 पुस्तकालयों को बिहार राज्य पुस्तकालय संघ से संबद्ध पुस्तकालय में तत्कालीन गोड्डा अनुमंडल में सबसे अधिक 35 पुस्तकालयों को मान्यता प्राप्त थी। इन पुस्तकालयों को संताल परगना जिला पुस्तकालय संघ के तत्कालीन विभागीय मंत्री सागर प्रसाद राय व सभापति गोपाल लाल वार्मा की कार्यकुशलता से सरकारी राशि भी आवंटित की जाती थी। झारखंड राज्य अलग होने के बाद कई पुस्तकालय की किताब, मकान व फर्नीचर रखरखाव के अभाव में नष्ट हो चुके हैं।
मान्यता प्राप्त पुस्तकालय
प्राप्त अभिलेखों के आधार पर सरस्वती पुस्तकालय, गांधी स्मारक,आर्य, रामरेख, शक्ति , वन पुस्तकालय, सार्वजनिक पुस्तकालय, नवयुग, राजेन्द, आजाद हिन्द, बालेश्वर स्मारक, श्रीकृष्ण, दुर्गा पुस्तकालय, आदर्श, जवाहर , आदर्श महुआडीह, रामेश्वर , सेवाश्रम, शंकर, सेवाश्रम कसबा, इस्लामियां दिग्घी, सिंहेश्वर सार्वजनिक , श्रीअखिलेवरी , जनहितैषी, सार्वजनकि पुस्तकालय डांड़ै, सेवाश्रम पुस्तकालय के नाम पर दर्ज है। बहरहाल इन तमाम पुस्तकालयों का समय रहते जीर्णोद्धार नहीं हुआ तो सभी इतिहास के पन्नों में सिमट कर रह जायेंगे।
क्या कहते हैं पदाधिकारी
जिला शिक्षा पदाधिकारी एजाज अहमद का कहना है कि जिले के पुस्तकालयों के संरक्षण की दिशा में अभी सरकार द्वारा कोई दिशा-निर्देश प्राप्त नहीं है। यदि कोई आदेश मिलता है तो भविष्य में इन्हे व्यवस्थित किया जा सकता है।

A library without toilet!


BANGALORE: Agrahara Dasarahalli Public library is one of the branches falling under the Hampinagar City Centre library (West zone of the Department of Public Library) and the visitors seem to be quite content with the library maintenance and the facilities.
Located within the building which also accommodates the Dr BR Ambedkar Stadium (Basaveshwarnagar), this library comprises a single floor with a total of 493 members and a collection of 16, 972 books.
SN Shah, a senior citizen and a regular visitor to this library said, “It is spacious here and it stocks all the dailies/newspapers. There is drinking water facility too. What more can I ask for?” Though he added, “The library shuts between 7 and 7.30 whereas other branches are open till 8. Even though Monday is their weekly holiday, at times they are closed on Tuesdays too. Such unexpected holidays, that too at short notice, gets really annoying.”
Since the library is in a building which is not owned by the Department of Public Library and is rented out by the Bruhat Bengaluru Mahanagara Palike (BBMP), the main grouse here is that there is no toilet exclusively for the library visitors. There is just one public toilet which is used by everyone and it has poor sanitary conditions.
Mahesh, an KAS aspirant who spends close to nine hours studying here said, “Since I spend most of my day here, I need to use the rest room, which is not very clean. But, whom do we complain to? As the toilet is owned by the BBMP, we can’t complain to the library assistant here.”
Another major issue is the noise coming from outside. Since the library is situated right next to a stadium and a play ground, it generates highly disruptive noise on a daily basis. Hence, it becomes difficult for readers sitting outside the reading room to concentrate. Library Assistant Manjula said, “The glass door is noise proof. So the readers sitting inside the hall do not face any problem. But, in case all the seats are occupied, some readers end up going outside the hall and the noise becomes inevitable.”
The instructions and the subject names on the book shelves are written both in English and Kannada. But, similar to the problems faced by readers in other libraries, there aren’t enough books in the competitive section and the ones available are not updated. Regarding issuing books, one can get only Kannada literature books issued. Deputy Director Venkatesh wasn’t available for any comments.

Govt-aided libraries: Maharashtra State dole only after inspection

With the state government deciding to increase the funds given to public libraries in the state by 50 per cent, as many as 605 public libraries and those that receive government aid in the district will undergo an inspection before availing of the benefits.
Currently, the state gives Rs 75 crore to these libraries. The amount would go up by 50 per cent, taking the state grant to Rs 112.5 crore for 9,624 libraries in the state.
An inspection of the libraries will be conducted between May 21 and 25. The libraries will be checked for different parameters under the Maharashtra Public Libraries Rules, 1970. In the district, Haveli taluka has the maximum number of libraries — 107, while Mulshi has 18 libraries. The data will be ready by month-end.
“The funding would go up by Rs 37.5 crore for the libraries in the state. The revenue department has been asked to check the functioning of these libraries before allocating the amount,” said Ravindra Kulkarni, deputy collector and coordinator of the drive.
A training programme will be held from May 17 for revenue officials who will participate in the drive.
An online data of all the libraries will be prepared giving details such as number of journals subscribed by the library, its maintenance, etc. Public libraries are recognised and are given grant-in-aid by the Directorate of Libraries under the Maharashtra Public Libraries (Recognition for Grant-in-Aid and Building and Equipment Grants) Rules, 1970. Libraries are divided into A, B, C and D categories on the basis of books, stocks and periodicals.
With discrepancies surfacing regarding maintainance and functioning of these libraries, the state government wants to keep a tab on the funds allocated to these libraries, officials said. “All the details will be available with the directorate of libraries at the click of a mouse,” said Kulkarni.

Wednesday, May 16, 2012

Jaypee Public Schools, Noida and Gr. Noida

Source: Times of India (Delhi Ed.), Pg. No. 51

Librarian at Ideal Group of Institutions, Ghaziabad

Source: Times of India (Delhi Ed.), Pg. No. 46

Librarian and Library Staff at R.V. Institute of Technology, Bijnor

Source: Times of India (Delhi Ed.), Pg. No. 46

Vacancy of Librarian at Vasant Valley School, Gurgaon

Source: Times of India, Pg. No. 46

Librarian at Dhole Patil College Of Engineering , Pune

SOURCE: TIMES OF INDIA, (MUMBAI Ed.), Pg. No.45

Dy. Librarian at Shri Mata Vaishno Devi University, Jammu

Shri Mata Vaishno Devi University (SMVDU) is a Technical University and a Statutory Body created by an Act of J&K State Legislature. Shri Mata Vaishno Devi University is a fully residential University set up on the pattern of IITs. The University is recognised by UGC u/s 2(f) & 12 (b) and is fully residential providing well furnished accommodation and other facilities. Applications are invited from qualified and experienced candidates for the following Non-Teaching position : -
Deputy Librarian: (PB of Rs. 15600-39100 AGP-8000)

ELIGIBILITY CRITERIA FOR THE NON-TEACHING POSITIONS (AS ON DATE OF APPLICATION)
Deputy Librarian : (Pay Band of Rs. 15600-39100 AGP-8000)
Minimum Qualifications :
(i) Master’s Degree in Library Science / Information Science / Documentation Science or an equivalent
Professional Degree with at-least 55% of marks or its equivalent in grade.
 
(ii) Ph.D Degree in the above discipline or allied discipline with consistently good academic record.
(iii) A minimum of 10 years of teaching /library experience with at-least 5 years as an Assistant University
Librarian / College Librarian or equivalent.
 
(iv) Evidence of innovative Library services / organization and computerization of Library
(v) Evidence of published work with a minimum of 5 publications in indexed/ISBN/ISSN journals and/or
ISBN/ISSN numbered books and University developed ISBN/ISSN numbered list of journals hosted on 

the website of the concerned University
 

 
Download Details
Download API Criteria

New Vision for New York Public Library


New York Public Library officials said they would hire new librarians and curators—positions that had been cut over the years—with the cash infusion from a massive renovation plan that has faced withering criticism.
[LIBRARY1]






















Noah Rabinowitz for The Wall Street Journal
Some of the stacks that are part of New York Public Library's plans for renovations.












The $300 million renovation would take the sting out of years of budget cuts and help the library's vaunted research division survive with an influx from the sale of two Manhattan buildings and the consolidation of three libraries into one, officials told The Wall Street Journal.

The plan would move two to three million of the iconic Stephen A. Schwarzman building's five million books to a New Jersey storage facility where many of the library's texts are already kept. And it would open vast new public space in the landmark building on Fifth Avenue that has been primarily the domain of scholars and researchers.
Enlarge Image
LIBRARY2

Noah Rabinowitz for The Wall Street Journal
A view of Bryant Park from the library.
In selling the changes to a skeptical public, library officials said they acknowledged some missteps as they rolled out information about the renovation but stood by the plan. They said the renovation was necessary to maintain the institution as a world-class research center.
"The worst case scenario is, I think we die," said Ann Thornton, director of the library's research division. "I think we die as a research library.…We would have to stop collecting. We'd become a museum."
The library revealed the new details to The Wall Street Journal as it continues a public campaign to stem heated criticism of the plan since it was revived in February.
Enlarge Image
LIBRARY3
Noah Rabinowitz for The Wall Street Journal
Stacks that are part of plans for renovations.
While some scholars support the plan, others have said the changes could turn a place for serious research into something less than that—an "Internet cafe," as some called it.
They say the plan calls for the relocation of too many books and say they are skeptical of the library's promise to provide 24-hour delivery service for off-site books. They also lament the staff reductions the library's research division has seen in repeated budget cuts since 2008.
The detractors have included a wide range of the literary world, from Nobel Prize winner Mario Vargas Llosa to Pulitzer Prize-winning cartoonist Art Spiegelman. The plan was mocked on Garrison Keillor's public radio program, "Lake Wobegon." A public forum on the issue is scheduled to be held Tuesday at the New School.
"We are afraid that the plan represents a transformation of the library in ways that will undermine its classic research function, and pay more attention to superficial aspects of public use of the building and cafes and meeting rooms," said Joan Scott, a professor at the Institute for Advanced Study in Princeton, N.J., and an author of a protest letter signed by nearly 750 scholars and writers.
The disapproval from the literary and academic world has rankled library officials.
"It really couldn't be further off the mark, quite honestly," said Neil Rudenstine, chairman of the library's board of trustees. "I can only assume that there's been a very, very considerable misunderstanding...It's up to us to try to correct it."
Anthony Marx, the library's president, said officials would fan out this summer to speak at community boards in the boroughs it serves: Manhattan, the Bronx and Staten Island. And they are continuing to meet with scholars and researchers.
Noah Rabinowitz for The Wall Street Journal
Inside of the stacks at the library.
"We need to make clear to everyone that research at the New York Public Library remains a top priority," he said. "I think we've tried to be clear about the benefits for researchers as well as the benefits for millions of New Yorkers…We have to make smart decisions about the resources we have. We aim to create the single greatest library facility in the world."

Dr. Marx and other officials said the selling of two buildings—the Mid-Manhattan Library and the Science, Industry and Business Library—would generate $10 million to $15 million per year in operating budget savings.
The library has faced budget and program cuts in recent years. Since 2008, the library's research division has seen a 20% drop in curatorial positions. Since 2009, the acquisitions budget has dropped to $11 million from $15 million.
With the new cash, Ms. Thornton said she hopes to hire subject experts to curate the Latin American collection, the humanities collection and the oral history collection at the Schomburg Center for Research in Black Culture.
Meanwhile, the aging Schwarzman Building doesn't have the climate controls necessary to preserve the three million volumes currently held in the stacks under the storied Rose Main Reading Room, officials said.
And the Mid-Manhattan Library is crumbling, literally. Library officials said they would erect scaffolding around its facade this week or next to prevent pieces from falling onto the sidewalk. Keeping that building open would require a renovation estimated at $150 million—a figure equal to the funding New York City has pledged toward the Mid-Manhattan's relocation to the Schwarzman building.
Library officials said an unfortunate misunderstanding led to the further alienation of a scholar who has blasted the library for lack of transparency.
An outspoken critic of the plan—author and longtime Schwarzman building user Caleb Crain—had been invited to join an advisory panel, but after he asked for permission to write about the meetings on his blog, he was told he could no longer participate. The advisory panel members decided the meetings should be confidential and that journalists shouldn't be allowed to observe, Ms. Thornton said.
Stanley Katz, a Princeton professor and an author of the protest letter, said he still had questions for the library, including how the renovation would generate more operating funds and why the money couldn't be obtained through fundraising.
"My puzzlement has increased as I've learned more," said Dr. Katz said.
Source: http://online.wsj.com/article/SB10001424052702304192704577406601428081194.html?mod=googlenews_wsj

Modernisation of Libraries‎

 The Minister for Culture and Housing & Urban Poverty Alleviation Kumari Selja has said that the libraries declared as ‘Institutions of National Importance’ and certain other national level libraries that are controlled by the Ministry of Culture, (including National Library, Kolkata, Khuda Bakhsh Oriental Public Library, Patna, Rampur Raza Library, Rampur, Delhi Public Library, Delhi, Central Reference Library, Kolkata and Central Secretariat Library, New Delhi) are in a good condition, and are providing requisite services to the readers.  

In a written reply in the Lok Sabha today Kumari Selja said, as ‘library’ is a subject in the State list of VII Schedule of the Indian Constitution, the renovation and modernization of public libraries in the country is the responsibility of State governments. In the libraries under the Ministry of Culture, a number of measures such as modernization, renovation and preservation projects etc have been undertaken. The projects include:

i) Access to online full texts, scholarly journals.
ii) Online public access catalogue for library users.
iii) Digitization of old and rare books including manuscripts.
iv) Conservation and preservation of rare books and manuscripts using modern techniques, etc.

             She said, in addition, the Raja Rammohun Roy Library Foundation (RRRLF), an autonomous body under the Ministry of Culture, provides financial assistance to libraries maintained by the State Governments, and NGOs under matching and non-matching schemes for modernisation and renovation of public libraries.

Details of the assistance provided by RRRLF is as follows:

Scheme                                                          Year                 Grant released

(i) Assistance to Public Libraries                         2008-09                   Rs. 4,10,95,187/-
     below District Level for                                 2009-10                   Rs. 6,47,12,994/-
     Construction of Buildings                               2010-11                   Rs. 10,19,94,316/-

(ii) Assistance to Public Libraries                        2008-09                   Rs. 1,45,21,755/-
      for Modernization.                                        2009-10                   Rs. 2,59,13,256/-
                                                                          2010-11                   Rs. 4,53,29,800/-

The Minister said, efforts have been made by the concerned libraries to fill up the vacant positions through Staff Selection Commission and Union Public Service Commission. In case of autonomous bodies, filling up of the vacant posts is done through open advertisement and other permissible channels.

Tuesday, May 15, 2012

The Shriram Millennium School is looking for Librarian in Noida.

The Shriram Millennium School invites application for the post of Librarian in Noida.Job Profile: Candidate should be M.Lib/B.Lib with 2 years of experience and Proficiency in computers. 

How to apply: Eligible candidates can send your resume at hrnoida@theshrirammillenniumschool.org or post us at  The Shriram Millennium School S1, Sector 135, Noida 

About Employer
The Shriram Millennium School is a progressive, secular, child centered, co-educational school.
For more Details, Please Click on the Link

2 Posts of Librarian at Civil Services Officers' Institute, New Delhi


For More Information, Click on